उत्तराखंड (देहरादून) 8 नवंबर 2024: विकासनगर शक्ति नहर पुल टीन शेड् के पास से एसटीएफ ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से हिरण की एक कस्तूरी और दो पंजे बरामद हुए हैं। एसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने बतायां कि उत्तराखंड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से सूचना मिली कि विकासनगर क्षेत्र में वन्यजीवों के अंगों व खाल की तस्करी हो रही है।जिस पर एसटीएफ की टीम ने विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर पुल नम्बर दो के पास लगे टीन शेड के पास से एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकें कब्जे से हिरण की एक कस्तूरी व हिरण के दो पंजों की खाल बरामद हए। आरोपित ने अपना नाम कृष्ण कुमार निवासी लारा नौगांव उत्तरकाशी (हाल निवासी विजयकॉलोनी हर्बटपुर विकासनगर ) बताया। थाना विकासनगर में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपित से मिली जानकारी पर एसटीएफ इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।
