उत्तराखंड (ऋषिकेश) 8 नवंबर 2024: सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणी घाट ने भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा और अल्मोड़ सड़क हादसे के मृतकों की आत्म शंति के लिए 51 कुंडीय हवन यज्ञ किया। उसके बाद गंगा तट पर 1100 दीपदान किए गए और भगवान सूर्य को अर्थ दिया गया। इसके बाद मृतकों की आत्म शांति के लिए भजन संध्या करवाई गई । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, शंभू पासवान, राजपाल ठाकुर, प्रदीप दूबे, नागेंद्र सिंह, परमेश्चरराजभर, दीनद्याल राजभर, लल्लन राजभर, वीर बहादुर राजभर, जयप्रकाश नारायण,डा. राजा राम भारद्वाज, संजय भारद्वाज, वर्संत ठेकेदार, अनूप गुप्ता, ऋष जायसवाल,राजेद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, चंदन श्रीवास्तव, आदेश शर्मा, चंद्रेश्वर यादव, सतवीर पाल,राहुल शर्मा, जतन स्वरूप भट्नागर, आदि उपस्थित रहे।
