उत्तराखंड (देहरादून) 8 नवंबर 2024: उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि बीते रोज वन विभाग द्वारा बाबा तुंगनाथ की देवडोली रोकना सनातन धर्म अनुयायियों की भावनाओं से खिलवाड़ है। प्रतिवर्ष बाबा तुंगनाथ की देव डोली पारंपरिक रास्ते से होकर गुजरती है। ऐसे में वन विभाग ने उस मार्ग पर गेस्ट हाउस बनाकर भगवान तुंगनाथ की डोली को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। कई घंटों तक बाबा की डोली भक्तों के कंधों पर ही रही। कड़ी जद्देजहद के बाद डोली को आगे का रास्ता दिया गया। यह वन विभाग के अधिकारियों की भगवान तुंगनाथ की शान में सरकारी हनक है। गरिमा ने धामी सरकार से यह भी मांग की कि इसके लिए जो भी दोषी हैं वे सार्वजनिक रूम से उत्तराखंड वासियों से इस धृष्टता के लिए क्षमा यांचना करें।
