उत्तराखंड (देहरादून) 25 अक्टूबर 2024 : गोल्डन फॉरेस्ट से संबंधित जमीन को बेचने के दो मामले सामने आए हैं। राजपुर थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। मामला धोरणखास स्थित गोल्डन फॉरेस्ट डंडिया लिमिटेड की जमीन से संबंधित है। राजपुर थाना पुलिस ने बताया कि अरुण प्रताप सिंह नामित अधिकारी स्टांप एवं निबन्ध विभाग देहरादून, सहायक महानिरीक्षक निबंधन हरिद्वार की शिकायत पर दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। दोनों मुकदमे आर के स्यल निवासी माजरा और संजय कुमार निवासी बल्लूपुर बसंत विहार के खिलाफ किए गए हैं। धोरणखास स्थित दो संपत्तियों को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया। राजस्व विभाग की एसओआईटी की जांच में मामला पकड़ा में आया। जांच में पाया कि आरके स्याल का स्वामित्व स्पष्ट नहीं है। साबिर और सुशील कुमार को संपत्ति बेची गई। विशेष जांच अधिकारी अजब सिंह चौहान की तरफ से जांच के लिए पत्र भेजा गया। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
