उत्तराखंड देहरादून 25 अक्टूबर 2024 : 17 साल की लड़की को स्कृल के बाहर से जबरन घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने और फर्जी मौलाना को बुलाकर निकाह करने सहित कई गंभीर आरोप में मा- बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोप है कि निकाह के कुछ माह के बाद ही दहेज उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इससे पीड़िता परेशान होकर जहरीला पदार्थ पीने को मजबूर हो गई।
नगर कोतवाली पूलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी नदीम कुरैशी और उसकी मां गुलशन जहां निवासी कुसूम विहार,सिंघल मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । पीड़िता का कहना है कि उसकी उम्र 17 साल है। वह एक कॉलेज में पढ़ती है। सुहेल कुरैशी उर्फ नदीम कुरैशी अक्सर उससे बात करता था। निकाह के लिए मना करने पर नदीम ने भाई और बाप को जान से मारने की धमकी दी। नदीम ने पिता को मारने की भी कोशिश की। बीती चार अगस्त को वह स्कूल से आ रही थी। नदीम ने उसे जबरन स्कूल के बाहर से अपने घर ले गया। घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घर में बंधक बनाकर रखा और जबरन संबंध बनाता रहा।
पीडिता का कहना है कि बीती छह अगस्त को नदीम की मां ने एक फर्जी मौलाना को बुलाया मौलाना को पांच हजार रुपये देकर जबरदस्ती निकाह करवाया । एक महीने बाद ही नदीम की माँ गुलशन जहां ने दहेज के लिए उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। वह अब तीन माह की गर्भवती है। और सास ने उसके पेट में मृक्के मारे ।नदीम ने भी मारपीट की और परेशान करना शुरू कर दिया । पीडिता का कहना हैँ कि उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी लिया था ।जिसके बाद उसे कोरोनेशन हास्पिटल के जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया । हॉस्पिटल में बोला कि पेट में दर्द हो रहा है । नर्स ने इंजेक्शन लगा दिया। नर्स को बताया कि गुलशन जहां और नदीम से परेशान होकर उसने हार्पिक पी लिया। जान को खतरा बताया तो नर्स ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर दिया । यह देख मां-बेटा भाग गए । थोडा स्वस्थ होने पर पुलिस से शिकायत की है।
