उत्तराखंड देहरादून 24 अक्टूबर 2024 : फूड डिलीवरी ब्बॉय की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के ईसी रोड की है। मामले में पुलिस ने अरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह ग्राम तिलफरा ऐनाबाद, नानौता,सहारनपुर, यूपी का रहने वाला है। उनका दून में बेटा वंश राणा (22वर्ष) एक होम डिलीवरी कंपनी में काम करता था। 21 अक्तूबर की रात करीब 12.30 बजे बेटा सहस्त्रधारा रोड स्थित अमन विहार ईसी रोड से होते हुए जा रहा था। सिटी हार्ट सेन्टर ईसी रोड के पास लोडर (छोटा हाथी) ने उसे टक्कर मार दी। चालक मोहम्मद खलील तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में बेटा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
