उत्तराखंड (देहरादून) 21 अक्टूबर 2024 : मोथरोवाला से डकोटा इलाके में एक मगरमच्छ आने से हड़कप मच गया। यह मगरमच्छ बीते दिनों एक स्कूल के पास नाले में था। लेकिन नाले में काफी पानी होने की वजह से वन विभाग की टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई उस वक्त मगरमच्छ नाले के अंदर चला गया। अब पानी कम होने के बाद स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता दीपक भट्ट ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किए। फिर वन विभाग की टीम मौके पर आई। टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया और मगरमच्छ के रहने लायक जगह पर छोड़ दिया। इस मौके पर वन बीट अधिकारी सुदर्शन सिंह पंवार, प्रदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
