उत्तराखंड (रायवाला 21 अक्टूबर 2024 : कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला में आंतरिक मार्गो के निर्माण के लिए विधायक निधि से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। ग्राम सभा रायवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जिसके चलते अब ग्रामीण क्षेत्र भी शहर की तरह दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी मूलभूत समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रहे हैं। ग्रमीण क्षेत्रों को भी शहर की तरह विकसित करना उनका उद्देश्य है। इसके लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सागर गिरी, जिला मंत्री गणेश रावत,जिला योजना समिति के सदस्य राजेश जूगलान, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल और नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
