उत्तराखंड (देहरादून) 20 अक्टूबर 2024: लंबे समय से फार्मासिस्ट बनने का इंतजार कर रहे डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभााग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कालेजों में फार्मासिस्ट के रिक्त 73 पदों के लिए भर्ती होगी। उत्तराखंड च्यनित फार्मासिस्ट शनिवार को इस बावत विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पांच नवंबर से शुरू होगे।आवेदेन शुल्क सहित आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है।
कुल रिक्त 73 पदों में से अनारक्षित वर्ग के लिए 41 पद हैं। इसके अलावा अनुसूचितजाति के 13, अनुसूचित जनजाति के लिए दो,अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए10 और आार्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सात पद आरक्षित हैं। रिक्त पदों के लिए आवेदन करने हेतु शैक्षिक अर्हता दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा के साथ उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी का पंजीकरण आवेदन करने की अंतिम तिथि तक वैद्य या नवीनीकरण नहीं होगा तो उसका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।
