उत्तराखंड (देहरादून) 20 अक्टूबर 2024: जीआरडी आईएमटी कॉलेज ने गुरु रामदास के गुरु पर्व को भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। इस शुभ अवसर परकीर्तन के बाद पारंपरिक लंगर का आयोजन किया गया । समारोह की शुरुआत भक्तिपूर्ण कीर्तन और भजनों से हुई, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कीर्तन के बाद कॉलेज ने लंगर का आयोजन किया। इसमें कोलेज के छात्रों, संकाय सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने सेवा की । संस्था के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि गुरु रामदास का जन्म 1534 में हुआ था।उन्होंने अमृतसर शहर की स्थापना की और एकता और शांति के प्रतीक स्वर्ण मंदिर की स्थापना की। गुरू रामदास की शिक्षाएं हमें विनम्रता, सेवा और भक्ति का जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं । इस मौके पर वाइस चेयरमैन इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेरॉय, प्रभजीत ओबेरॉय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
