उत्तराखंड (देहरादून) 11 अक्टूबर 2024: शासन ने पांच जिला आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक आबकारी आयुक्त व जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान को उत्तरकाशी से ऊधम सिंह नगर भेजा गया है। पवन कुमार को हरिद्वार से पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। संजय कुमार को आयुक्त कार्यालय, कुमाऊं मंडल से उत्तरकाशी भेजा गया है। नाथू रामजोशी को ऊधम सिंह नगर से सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन, ऊधमसिंहनगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पिथौरागढ़ में तैनात हरीश जोशी को हरिद्वार का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।
