उत्तराखंड (देहरादून) 12 अक्टूबर 2024: धामावाला बाजार में खरीदारी करने आई दो महिलाओं ने ज्वेलरी की दुकान से गहने चोरी कर लिए। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेघनाथ मंडल निवासी धामावाला सिद्धि विनायक ज्वैलर्स जेंट्स एंड डायमंड ने बताया कि उनकी धामावाला बाजार में उनकी ज्वेलरी की दुकान है। कुछ दिन पहले जब वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे तो दुकान पर उनके स्टाफ की लड़की विद्या बैठी थी। इसी बीच दो महिलाएं आई और स्टाफ से सोने की नोज रिंग, कान की बालियां और चांदी की पायल दिखाने के लिए कहने लगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि विद्या ने उन्हें नोज रिंग, बालियां औरपायल दिखाई। इसी बीच महिलाओं ने कुछ नोज रिंग, बालियां व कुछ चांदी की पायल चोरी कर लीं। जब वह दुकान पर पहुंचे तो विद्या ने घटना के बारे में बताया। सामान चेक करने पर पता चला कि चार नोज रिंग व सोने की बालियों का पैकेट और दो जोड़ी चांदी की पायल नहीं हैं। जो कि महिलाओं ने चोरी कर लिए। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
