उत्तराखंड (देहरादून) 8 अक्टूबर 2024: शहर में बेसमेंट पार्किंग को लेकर एमडीडीए की ओर से दिखाई सख्ती का असर नजर आने लगा है। राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग के इस्तेमाल के लिए रैंप बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बीते दिनों शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स व अन्य कॉमर्शिंयल भवनों में बेसमेंट पार्किंग के नियम को लेकर सभी सेक्टरों में रिपोर्ट मांगी थी। प्राधिकरण के अभियंताओं ने एमडीडीए वीसी को रिपोर्ट दी । इसके बाद एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बेसमेंट पार्किंग के नियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके चलते बीते दिनों राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में इस मानक का उल्लंघन पाए जाने पर यहां सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। अब प्राधिकरण की सख्ती के चलते यहां पर बेसमेंट में रैंप का निर्माण कॉम्प्लेक्स संचालक ने शुरू कर दिया है ऐसे में यहां पार्किंग के लिए स्थान बनने से क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।
