उत्तराखंड (देहरादून) 9 अक्टूबर 2024: उत्तराखंड पावर कारपोरेंशन आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत उपभाक्ताओं के लिये स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना को लेकर काम कर रहा है। हाल ही में प्रबन्ध निदेशक के निर्देश पर मुख्यालय स्तर पर उपभोक्ता जागरूकता प्रोग्राम के लिये एक विशेष समिति का भी गठन किया गया जिसमें अधिकारियों द्वारा स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली के लाभों से उपभोक्ताओं को जागरूक कराने के लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार के विकल्प के बारे में जानाकारी दी गयी। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि स्मा्ट मीटरिंग प्रणाली की स्थापना गरीबों के लिये एक वरदान साबित होगी। इससे हर तबके के उपभोक्ता अपनी खपत की जानकारी प्राप्त कर अपने बिजली के बिलों को नियंत्रित कर सकते हैं । स्मार्ट मीटरिंग से बिजली व्यवस्था की डिजिटलीकरण, अटोमेशन और दक्षता में बढ़ोत्तरी होगी तथा विद्युत हानियों को भी कम करा जा सकता है।
