उत्तराखंड (देहरादून) 6 अक्टूबर 2024: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार को नैनीताल में कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त करवा की जाएगी। उन्होंने सशक्त भू कानून को भी जल्द लागू किए जाने का दावा किया।
नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में भू कानून लागू करने के लिए सशक्त कानून बनाना जाना जरूरी है। ताकि प्रदेश के निवासियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो इसके लिए भू कानून के संबंध में सभी अधिकारियों के सुझाव लिए गए है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है।
राधा रतूड़ी ने नैनीताल में बालिका सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कराई गई कार्यशाला की प्रशंसा की कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उठाया गया कदम सराहनीय है। जल्द ही इस मॉडल को पूरे राज्य में लागू करने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने महिला समूह और उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यशाला लगनी चाहिए।
