उत्तराखंड (देहरादून) 6 अक्टूबर 2024: गौमाता को राष्ट्र्माता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्या मुक्त भारत बनाने के लिए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेवरानंद के नेतृत्व में 22 से 26 अक्टूबर तक ध्वज स्थापना भारत यात्रा निकाली जाएगी। जो 36 प्रदेशों की राजधानियों में पहुंचकर एक गौ ध्वज की स्थापना कर रही है। गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के उपरान्त राजधानी दिल्ली में गोपाष्टमी के अवसर पर 7, 8 और 9 नवम्बर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गोप्रतिष्ठा महा सम्मेलन होगा। इस अवसर पर भारतीय गौ क्रान्ति मंच संरक्षक बलवीर सिंह पंवार, भारतीय गौ क्रान्ति मंच के अध्यक्ष शूरवीर सिंह मतुड़ा, यशवंत रावत, आनन्द सिंह रावत, रविन्द्र सिंह राणा, डा.सीता जुयाल आदि मौजूद थे।
