उत्तराखंड (रुड़की) 6 अक्टूबर 2024: गौवंश स्क्वाड और पिरान कलियर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में भैंस वंशीय मांस के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गौकशी व पशुओं के प्रति क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आज टीम गौवंश स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र ने पिरान कलियर पलिस को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी वाजिद के घर से तीन आरोपियों को 250 किलोग्राम भैंस वशीय मांस,अवशेष व कटान उपकरण कुल्हाडी आदि के साथ पकड़ा।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ मे अपना नाम वाजिद पुत्र रशीद, सुहेल पुत्र समीम, आफताब पुत्र अनीश निवासीगण वार्ड नंबर एक कस्बा व थाना पिरान कलियर बताया है। चेकिंग अभियान में दारोगा नीरज कुमार, गोवंश स्क्वाड टीम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल पूर्ण सिंह, दीवान सिंह, प्रवीण सैनी, बृज़किशोर, महिला कांस्टेबल लखमीर,हेड कांस्टेबल रविन्द्र आदि मौजूद रहे।
