उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 1 अक्टूबर 2024: गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान से पूर्व छात्र गुट आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। रविवार रात बदरीनाथ हाईवे पर जीएमवीएन के समीप दो छात्र गुटों के बीच जमकर हंगामा हो गया।यहां किसी बात को लेकर छात्र आपस में भिड़ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चुनाव प्रचार को लेकर भी छात्र एक-दूसरे से भिड़़ते हुए नजर आए सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने रात्रि गश्त तेज कर दी है। और सख्त हिदायत दी है
