उत्तराखंड (देहरादून) 1 अक्टूबर 2024: अमेजन पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर दून के एक युवक से 93 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई। युवक से विभिन्न प्रकार के टास्क के नाम पर रकम जमा कराई गई। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल नम्बर के जरिए पुलिस ठगों की जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है।
नवनीत चौहान निवासी फ्रेंडश एन्क्लेव डिफेंस कॉलोनी विस रोड ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह ऑनलाइन जॉब की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल नम्बर पर एक अनजान मोबाइल नम्बर व्हटसएप्प मैसेज आया। जिसमें अमेजन की तरफ से पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया गया था। मैसेज में लिखा था कि इस पार्ट टाइम जॉब से रुपये कमाए जा सकते हैं। ऑनलाइन जॉब में कंपनी के प्रोडक्टस को ऑनलाइन लाइक व प्रमोट करना था। पार्ट टाइम जॉब के लिए उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और टॉस्क दिए गए। हर बार टॉस्क के लिए उससे अलग- अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई गई। इसके बाद जब उसने रकम वापस मांगी तो उसे एक लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। जिस पर उसे शक हुआ। उसने परिचितों से इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उसके साथ पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर ठगी हुई है। और पुलिस से शिकायत करी।
