उत्तराखंड (देहरादून) 1 अक्टूबर 2024: अपर नेहरू ग्राम में रहने वाली एक विधवा की जमीन कुछ लोगोंने फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से बेच दी । पीड़िता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी।
अमिता थापा निवासी अपर नैहरू ग्राम निकट बालाजी कृपा धाम नेहरू ग्राम ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके पति बिरेन्द्र थापा एवं प्रार्थिनी की सास ऊषा देवी थापा के नाम पैतृक संपत्ति पारिवारिक बंटवारे के फल स्वरूप सात बिस्वा भृमि उसके हिस्से में प्राप्त हुई थी। जिनका राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उसके पति की मौत कोरोना काल में हो चुकी है। हाल ही में जब वह अपनी भूमि को देखने गई तो उसे पता चला कि उसकी भूमि दीपक थापा निवासी अनारवाला विज़यपूर गोपीवाला ने अपराधिक पडयंत्र रचते हुए रविशंकर गुप्ता निवासी अनारवाला विजयपुर गोपीवाला दून को गलत तरीके से बेच दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दुर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
