उत्तराखंड (देहरादून) 28 सितंबर 2024 : राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन देहरादून की टीम ने हरिद्वार को हरा दिया प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
शुक्रवार मिनी स्टेडियम ननुरखेडा में राज्यस्तरीय पुरुष हैंडबॉल से प्रतियोगिता का शुभारंभ विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा वक उपनिदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह ने किया। उत्तरांचल हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव रमा शंकर शर्मा ने कहा की हैंडबॉल उत्तराखंड में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग,हा चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तराखंड पुलिस शामिल हैं। पहला मैच उत्तराखंड पुलिस और पौड़ी गढ़वाल के बीच खेला गया जिसमें उत्तराखंड पुलिस ने 21-13 के अंतर से पौड़ी गढ़वाल को पराजित किया। दूसरा मैच देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें देहरादून ने हरिद्वार को 24-8 के स्कोर से हराया। तीसरा मैच उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी ने 20-7 के अंतर से पिथौरागढ़ को पराजित किया।प्रतियोगिता का चौथा मैच अल्मोड़ा और हरिद्वार के बीच हुआ, जिसमें अल्मोड़ा ने हरिद्वार को 22-15 के अंतर से हरा दिया । इस अवसर उत्तरांचल हैंडबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंद अग्रवाल, सह सचिव को विनोद ममगाई, कोषाध्यक्ष अश्वनी भट्ट, उपाध्य विनोद काला, भारत भूषण,गुरुफूल सिंह आदि उपस्थित रहे।
