उत्तराखंड (पिथौरागढ़) 28 सितंबर 2024: पिथौरागढ़ के थल में इसी साल फरवरी में ठगी का मामला सामने आया था।पिथौरागढ़ निवासी जगत सिंह ने थल पुलिस में तहरीर दी गई थी।तहरीर में कहा गया कि बिहार,गोपालगंज के कोटवा निवासी मोहम्मद जावेद और उसके साथी कन्हैया भगत सिंह निवासी पूर्णिया सिटी, बिहार ने एम्स में नौकरी लगने में 625000 की ठगी कर ली। साथ ही पैसे वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। थल पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर थाना प्रभारी अंबी राम की अगुवाई में पुलिस और एसओजी टीम का गठन किया । लगातार दबिश के बाद आरोपी कन्हैया भगत सिंह को ग्राम हल्ला, जिला बोकारो,झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है।
