उत्तराखंड (बागेश्वर) 25 सितंबर 2024: तहसील कपकोट के दोबाड़ निवासी एक युवक की ततैयों के झुंड के काटने से मौत हो गई । मृतक अपनी ससुराल तोली गया था। जहां पेड़ से अखरोट तोड़ने के दौरान ततैयों के झुंड ने हमला बोल दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक तहसील कपकोट के दोबाड़, निवासी 35 वर्षीय रमेश सिंह दुर्बड़िया पुत्र केशर सिंह ससुराल तोली गया था। वह अखरोट के पेड़ में चढ़ गया। इस दौरान तैयों के झूंड ने उस पर हमला बोल दिया। ततैयों ने उसका चेहरे और सिर पर कई डंक मारे,जिससे वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक का अतिम संस्कार किया जाएगा।
