उत्तराखंड (देहरादून)25 सितंबर 2024: जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को विकास भवन में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के परिसीमन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की। इस दौरान विकासखंड चकराता,सहसपुर, रायपुर अंतर्गत प्राप्त अपातियों पर सुनवाई की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्याधर सोमनाल आदि मौजूद रहे।
