उत्तराखंड (देहरादून) 21 सितंबर 2024: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून की लचर व्यवस्था को देखते हुए अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि सरेआम घर से कालेज जा रही छात्रा से एक युवक ने महंत इंद्रेश अस्पताल के पास बीच सड़क पर छेड़छाड़ की।युवक ने सड़क पर पटक कर उसका मोबाइल तोड़ दिया और बैग फेंक दिया।छात्रा की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपित को नामजद कर लिया है।दुर्गा एन्क्लेव कारगी रोड की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह इंद्रेश हॉस्पिटल से अपने कालेज की तरफ जा रही थी। तभी उसका पीछा करते हुए नवीन जखमोला निवासी ग्राम मित्र ग्राम पौड़ी गढ़वाल आया और उससे बदतमीजी करने लगा। नवीन कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। उससे छेड़छाड़ करते हुए उसने उसका मोबाइल छीन कर सड़क पर पटक दिया और उसका पर्स व बैंग फाड़कर सड़क पर फेंक दिया। आरोपित ने उससे हाथापाई करते हुए धमकी दी। पुलिस ने आरोपित को नामजद करते हुए मुकदमा देर्ज कर लिया है।
