उत्तराखंड (देहरादून) 19 सितंबर 2024: देहरादून निवासी किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजपर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 17 साल की है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपित सोहेल निवासी जाखन की मोबाइल की दुकान है। वह लंबे समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपित ने कई बार उनकी बेटी से दुष्कर्म भी किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटी कुछ दिन से परेशान दिख रही थी। जब मां ने परेशानी का कारण पूछा तब बेटी ने आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि जब भी वह स्कूल आती-जाती है, तब आरोपित उसका पीछा करता है। डरा-धमकाकर आरोपित उसे अलग-अलग जगह ले गया, जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित जाखन क्षेत्र में मोबाइल की दुकान चलाता है और वीडियो काल कर किशोरी को झासे में लेकर व्यक्ति ने किशोरी की आपत्तिज़नक वीडियो बना ली और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। उन्हें स्कूल के स्टाफ़ के माध्यम से पता चला कि उनकी बेटी के आपत्तिजनक वीड़ियों इंस्टाग्राम पर प्रसारित हो रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद जीरो एफआइआर दर्ज कर केस कैंट कोतवाली को स्थानांतरित कर दिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।साइबर थाने को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया, जो उनकी बेटी ने उठाया।इसके बाद वह बेटी से चोरी-छिपे बातें करने लगा ।
राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट नबताया कि आरोपित सोहेल निवासी दून विहार, जाखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
