उत्तराखंड (देहरादून) 20 सितंबर 2024: युवक को रास्ते में रोक कर उससे लूट की कोशिश की गई । विरोध करने पर उस पर डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया। मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमित शर्मा निवासी चावला चौक का कहना है कि वह किराये के कमरे में रहता है। नौकरी की तैयारी के लिए देहरादून आया हुआ है। 16 सितम्बर को वह दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान 5 से 6 लड़के पैदल आ रहे थे। रास्ते में रोक कर जबरन तलाशी लेने लगे।उससे लूट की कोशिश करने लगे।विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमला कर दिया। पीठ और सिर पर डंडों से वार किया।जिससे हाथ में फ्रेक्चर हो गया।पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है ।
