उत्तराखंड (गोपेश्वर) 19 सितंबर 2024: खड़िया खनन से पगना गांव पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण परेशान तथा लाचार हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया । कहा कि अवैज्ञानिक खनन का दंश गांव झेल रहा है। खनन के बाद 100 मीटर गहरे गढे बना दिए हैं । जिसमें पानी भर रहा है। भू-धंसाव होने लगा है। किसानों की भुमि धंसने लगी है। पगना मोटर मार्ग भी जगह-जगह धंस गई है। यातायात पूरी तरह बंद है। गौचर-पनघट भी बर्बाद होने लगे है। किसानों को उनकी नाप भूमि का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पट्टाधारक पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, बसंत सिंह, खीम सिंह, हरीश सिंह, सज्जन सिंह,मोहन सिंह, विमला देवी, रेखा देवी, दीवान सिंह आदि उपस्थित थे।
