उत्तराखंड (देहरादून) 18 सितंबर 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 4873 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है । इसके तहत पुलिस विभाग में 2000 कांस्टेबल की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 1 फरवरी को शुरू होगा। जबकि इसकी लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट, सींचपाल, मेट, सुपरवाइजर, राजस्व सहायक, नलकूप चालक के 1150 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी 2025 कोहगी । सके अलावा, होमगार्ड और सिविल डिफेंस विभाग में हवलदार सुपरवाइजर के 24 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी।
इसके अलावा वाहन चालक भर्ती के लिए परीक्षा 15 नवंबर, 8 दिसंबर और 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जबकि, संस्कृति विभाग में प्रवक्ता पद पर भर्ती के लिए परीक्षा 29 दिसंबर 2024 को होगी। वहीं, जनजातीय कल्याण विभाग में प्राथमिक टीचर के 21 पदों के लिए परीक्षा 23 फरवरी 2025 को होगी। इसके अलावा, सहकारिता विभाग में सहायक विकास अधिकारी के 38 पदों के लिए परीक्षा 9 मार्च 2025 को होगी।
उत्तराखंड में वन दरोगा के 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। जबकि लाइब्रेरी साइंस योग्यता वाले पदों के लिए परीक्षा 23 मार्च को होगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन लेवल पदों के लिए परीक्षा 25 मई, सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा 6 जुलाई, वन आरक्षी भर्ती परीक्षा 3 अगस्त, वाहन चालक भर्ती परीक्षा 21 अगस्त और विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों पर भर्ती की परीक्षा 1 से 10 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
