पहले 18 सितबर से हड़तालशुरू करने की दी थी चेतावनी
उत्तराखंड (देहरादून) 17 सितंबर 2024: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डाक्टरों ने 18 सितंबर से प्रस्तावित हड़ताल कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सरकारी चिकित्सक अपनी लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं।चिकित्सकों ने पूर्व में भी हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत की ओर से सकारात्मक कार्यवाही के आश्वासन के बाद हुड़ताल को 15 दिनों के लिए टाल दिया था।
पंद्रह दिन की अवधि 18 सितंबर को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब चिकित्सकों ने आंदोलन 23 सितंबर तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को राजपत्रित अवकाश होने की वजह से आम लोगों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पाया है । ऐसे में 18 सितंबर से हुड़ताल होने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता।
पीएमएचएस के प्रातीय महासचिव डा. रमेश उन्होंने बताया कि 18 से 23 सितंबर तक काम करेंगे और मांगे न माने जाने पर सरकारी चिकित्सक काली फीती बांधकर 23 सितंबर से हड़ताल शुरू की जाएगी।
