उत्तराखंड (देहरादून) 13 सितंबर 2024: घर से सुबह मॉर्निग वॉँक पर निकले पुर्व सैनिक को हाथी ने हमला कर घायल दिया। परिजनों से घायल को हिमालय अस्पताल जॉलीग्रांट में भर्ती कराया गया।बृहस्पतिवार सुबह झड़ोद दुधली निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन अशोक वर्मा मॉर्निंग वॉक के लिए आ रहे थे। तभी वन चौकी के पास सड़क पर एक हाथी आ धमका और हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद ने बताया प्रशंगत क्षेत्र में अत्यधिक झाड़ी को कटवाने का कार्य किया जाएगा। दो सोलर लाइट को लगाये जाने की व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने लोगों से एहतियात रखने की अपील की है। पुर्व प्रधान उम्मेद बोरा ने बताया कि हाथियों के साथ गुलदार की आमद से क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों में भारी रोष है।
