उत्तराखंड (देहरादून) 12 सितंबर 2024: देहरादून में डेंगू का डंक तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। क्योंकि पिछले कुछ दिन से यहां पर हर दिन डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी एक 26 वर्षीय युवक की एलाइजा जांच रिपोर्ट पाजीटिव आई है।युवक दून अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति सामान्य है।
दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में डेंगू के नोडल अधिकारी डा. अंकुर पांडेय के अनुसार बल्लूपुर निवासी युवक नौ सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे बुखार,बदन दर्द आदि की शिकायत थी। जिस पर डेंगू की जांच कराई गई। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। युवक की हाालत में सुधार है। वहीं, डेंगू संदिग्ध एक युवक भी अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसकी प्लेटलेट् भी काफी कम हैं। उसकी एलाइजा जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग अग्रवाल नेबताया कि डेंगू के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित हैं। इधर, जनपद देहरादून में अब तक डेंगू के आठ मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें सात दून ओर एक मामला ऋषिकेश से है।
