उत्तराखंड (देहरादून)6 सितंबर 2024: संपत्ति बेचने के नाम पर दून के एक युवक से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा देर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपितों ने एक ही संपत्ति को दो लोगों को बेच दी। राजपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामले में कुंजापुरी विहार अजबपुर खुर्द के रहने वाले सुनील सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मई 2023 में वह सपरिवार दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हुआ। उसके माता-पिता ऋषिकेश में रहते हैं उन्हीं के घर के सामने प्रॉपर्टी डीलर केदार सिंह रावत के खिलाफ उसने चेक बाउंस का केस किया हआ है। भूरा निवासी हरिद्वार और रणवीर सिंह निवासी रुड़की ने उसे एक प्रॉपर्टी दिखाई जो जाखन देहरादून में है इसका मालिकाना हक शिखा शर्मा निवासी हरिद्वार के पास है। 27जुलाई 2023 को उसने प्रॉपर्टी के लिए छह लाख रुपये बयाना शिखा शर्मा को अनुबंध के समय दिए जबकि एक लाख रूपये 30 जुलाई को दिए।अनुबंध के अनुसार प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री जनवरी 2024 में उसके नाम पर होनी थी। जब वह शिखा शर्मा, भूरा, रणवीर सिंह से संपर्क करने की कोशिश करता है तो वे फोन नहीं उठाते हैं । केदार सिंह द्वारा भी उसे कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है। उसने प्रॉपर्टी की जानकारी जुटाई तो पता चला कि यही प्रॉपर्टी आरोपितों ने अन्य किसी व्यक्ति को भी बेची है। पीडता की शिकायत पर आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
