उत्तराखंड (देहरादून) 1 सितंबर 2024: पहाडी समाज की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ प्रेमनगर पृलिस ने मकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी बात पर आपत्ति जताने वालों को आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
ग्राम हरियावाला कला धौलास कैन्ट के रहने वाले मनीष चमार ने प्रेमनगर पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 20 अगस्त को उसके धौलास के रहने वाले दोस्त ने एक ऑडियो क्लिप उसके व्हाट्सएप पर भेजते हुए बताया कि चन्द्रकान्त निवासी चंडी चौक पवन नगर, बिहार गांव की महिलाओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच कर रहा था । एक रोज जब वह अपने दोस्त अनुप तोमर के साथ कहीं जा रहा था कि तभी ग्राम बिराउडी रोड पर चन्द्रकान्त मिला। जब उन्होंने गांव की महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के बात पूछा तो चन्द्रकान्त उन पर भड़क गया और उनसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा।गांव वालों के आने पर भी वह शांत नहीं हुआ और हंगामा करता रहा। उसकी हरकत और टिप्पणी से पहाडी समाज में काफी रोष है। मनीष की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
