उत्तराखंड (गैरसैंण) 1 सितंबर 2024: मुल निवास, भू कानन समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले संघर्ष समिति के सदस्यों सहित गैरसैंण व्यापार संघ ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान स्थानीय नागरिकों सहित विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता व मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के पदाधिकारी व व्यापारी मौजद रहे। रामलीला मैदान गैरसैंण से डाक बंगला रोड होते हुए मुख्य बाजार तक मसाल जुलूस निकाला गया।
बता दें 1 सितम्बर को गैरसैंण में स्वाभिमान महारैली का आयोजन होना है। इसको लेकर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आंदोलनकारी गैरसैंण पहुंच रहे हैं। मूल निवास और भूकानून समन्वय संथर्ष समिति को कई राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया है। सुबह 10 बजे सभी राजनीतिक दल व मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के लोग मुल निवास, भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। संर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने बताया इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पुरे उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग पहुंच रहे हैं।
