उत्तराखंड (देहरादून)31 अगस्त 2024: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार और रविवार दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए शहर में कुछ इलाकों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
शनिवार को दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक ऋषिकेश, रायवाला , रानीपोखरी, नेहरू कॉलोनी , रायपुर, डालनवाला, प्रेम नगर क्षेत्र के सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 1 सितंबर को सुबह 9:00 से 11:00 तक बलुपुर से गडी कैंट की ओर जाने वाले यातायात को कौलागढ़ चौक पर ही कुछ समय के लिए रोका जा सकता है।
उपराष्ट्रपति दोपहर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 3:55 पर पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वहां पर 4 से 5 तक कार्यक्रम में भाग लेकर 5:20 पर राज भवन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 1 सितंबर को सुबह 9:55 पर राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज पहुंचेंगे। करीब 1 घंटे वहां रुक कर 11:40 पर ऋषिकेश हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर मैं मेडिकल छात्र एवं स्टाफ से मुलाकात करेंगे। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि रोड पर फ्लैट मूवमेंट के दौरान जिन चौराहो पर यातायात का दबाव अधिक रहता है उनमें पूर्व से बैरिकेडिग की सहायता से ट्रैफिक को रोकने की व्यवस्था की जायेगी।
