उत्तराखंड (देवप्रयाग) 27 अगस्त 2024: संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कमार ने श्री रघुनाथ कीत्ति परिसर का दौरा किया। कहा कि प्रयास किया जाएगा कि उत्तराखंड में भी हिमाचल की तरह प्राथमिक स्तर से संस्कृत शिक्षा को अनिवार्य किया जाए।
संस्कृत आयोग रघुनाथ की्ति परिसर के साथ अनुसंधान करेगा। उन्होंने परिसर निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम् और प्रमुख संकाय सदस्यों के साथ बैठक कर भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा स्कूली शिक्षा में संस्कृत को अनिवार्य बनाए जाने आदि मसलों पर चर्चा की। सचिव ने कहा कि संस्कृत आयोग भारतीय ज्ञान परम्परा तथा वैदिक गणित पर रघुनाथ कीर्ति परिसर के साथ अनुसंधान करेगा। निदेशक प्रो. सुब्रह्मण्यम् ने कहां कि हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक स्तर से संस्कृत अनिवार्य है। उत्तराखण्ड भी प्राथमिक स्तर से संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करे तो संस्कृत का सर्वर्धन , संरक्षण व प्रसार होगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। सचिव ने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड में भी हिमाचल का मॉडल लागू करने का प्रयास किया जाएगा। सर्वर्धन
