उत्तराखंड (देहरादून) 26 अगस्त 2024: युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने काग्रेस नेत्री पर अपने फ्लैट में साथियों समेत जबरन घुसकर डकैती का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित फ्लैट से कीमती सामान ले गई है। आरोपितों की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। मामला दून के डालनवाला थाना क्षेत्र का है। आरुषि सुंदरियाल लंबे समय से थ्री बीएच के अपार्टमेंट में साड़ी, लहंगे, रुद्राक्ष और जेमस्टोन का कारोबार चला रही है। 20 अगस्त को आरुषि की गैर मोजूदगी में अपाटमेंट में लगे वाई-फाई कनेक्ट सीसीटीवी कैमरा के मोशन डिटेक्शन फीचर ने आरुषि के मोबाइल पर घुसपैठ का नोटिफिकेशन भेजा। इसके बाद आरुषि ने तुरंत100 नंबर पर कॉल कर मामले की शिकायत दर्ज की। आरोप है कि सूचना के बाद भी नालापानी चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरुषि सुंदरियाल ने बताया कि कांग्रेस नेत्री ने व्यक्तिगत राजनीतिक ईष्या के कारण उन्हें प्रताड़ित करने के लिए यह सब किया है। कहा कि फ़्लैट से लैपटाप, और सोने-चांदी के गहने गायब हैं।
