उत्तराखंड (विकास नगर) 19 अगस्त 2024: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती को तमंचा दिखाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ ही कालसी से विकास नगर की ओर आ रही थी। जीवनगढ़ में युवती के वाहन से उतरते ही एक युवक उसका पीछा करने लगा। युवती ने शोर मचाने पर उसने तमंचा तान दिया।
आरोप है कि तमंचे के बल पर युवक ने युवती को दोस्ती करने और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित युवक को तमंचे सहित हिरासत में लिया है। आरोपित ने अपनी पहचान सचिन तोमर निवासी बाघना थाना कालसी के तौर पर बताई। जिसके पास सेहथियार रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। आरोपित के पास से 12 बोर का तमंचा जिन्दा कारतूस बरामंद हुआ है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
