उत्तराखंड (देहरादून) 19 अगस्त 2024 : राज्य में ऊर्जा निगमों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की आस जगी है।कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने के संबंध में विनियमितिकरण नियमावली बनाए जाने पर निर्णय लिया गया है। जिसका ऊर्जा निगम के संविदा कर्मिय्यों ने भी स्वागत किया है। उत्तराखंड विधुत संविदा कर्मचारी संगठन राज्य में ऊर्जा कर्मियों के के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार व समस्त कैबिनेट सदस्यों का स्वागत करता है।उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन को पूर्ण विश्वास है कि जारी होने वाली विनियमितिकरण नियमावली में उन सभी संविदा कर्मचारियों को भी सम्मिल्लित किया जाएगा, जिन्होंने उपनल के माध्यम से 10 वर्ष की निरंतर सेवा पृरी कर ली है।इससे न केवल 10-15 वर्षा से कार्यरत उन संविदा कर्मचारियों को न्याय मिलेगा, जिन्होंने अल्प वेतन में राज्य व विभागीय हित में कार्य किया।
