उत्तराखंड (देहरादून) 19 अगस्त 2024: हंसफाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक व धार्मिक संगठन से जुड़े लोग जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन में 88 नवीनीकृत घरों का लोकार्पण, हंस संबल चिकित्सालय, विद्यालय रथ समेत कई योजनाओं की शुरुआत की गई। नंदा की चौकी स्थत होटल एलपी विलास में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेनि) जनरल गुरमीत सिंह ने रिबन काटकर योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें हंस संबल चिकित्सालय (झारखंड, राजस्थान वनॉर्थ ईस्ट के विभिन्न क्षेत्रों में 45 हंस सचल चिकित्सालय), हंस डायलिसिस सेंटर (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड,मेघालय, पंजाब, मध्य प्रदेश में 21हंस डायलिसिस सेंटर), विद्यालय रथ(राजकीय नर्सिग ट्रेनिंग सेंटर खिर्सू की छात्राओं के लिए विद्यालय बस), हंसचेरिटेबल अस्पताल हरिद्वार (जनरल सर्जरी, ऑर्थोपडिक सर्जरी, आंतरिक चिकित्सा विभाग ईएनटी व पैथोलॉजी विभाग), राजकीय महाविद्यालय (देवप्रयाग, दूनागिरी बागेश्वर, देहरादून,जखोली, रुद्रप्रयाग, खिर्सु पौड़ी,कोटाबाग नैनीताल, लामगर अल्मोड़ा,भुवानी पिथौरागढ़, नानकमत्त, मांगीनारायणबगड़, पाती चंपावत, उफैरखालपौड़ी) में पुस्तकालयों के नवीनी करण का शुभारंभ किया गया।
