उत्तराखंड (रुड़की)12 अगस्त 2024: अवैध रूप से देश के अंदर घुसे बांग्लादेशी को शनिवार रात आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से कोतवाली रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सुबह आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। जहां से आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दियां गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात आर्मी इटेलिजेंस गश्त कर रही थी। इसी दौरान क्षेत्र में एक बांग्लादेशी के अवैध रूप से घूमने की जानकारी लगी। आर्मी इंटेलिजेंस ने आरोपित को ढंडेरा फाटक के पास से दबोच लिया।पकड़े गए आरोपित को आर्मी इंटेलिजेंस कोतवाली ले आई। जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। भाषा समझ में न आने पर पुलिस को आईआईटी, रुड़की से भाषा एक्सपरट बुलाने पड़े। आरोपित ने अपना नाम रहीमुल (50) निवासी हकीमपुर, पाबना,राजशाही, बांग्लादेश बताया। आरोपित ने पैसे कमाने के लिए बांग्लादेश से हिंद्स्तान आने की बात बताई। आरोपित बैनापुर बॉर्डर से चोरी छिपे जम्मूतवी ट्रेन से मुश्शिदाबाद,शियालदाह होते हुए कोलकाता पहुंचा। यहां से आरोपित पिरान कलियर में उर्स में पहुंच रहा था। यहां उसका मकसद भीख मांगकर पैसे कमाना था।
