उत्तराखंड (रुड़की) 11 अगस्त 2024: विधायक प्रदीप बत्रा की बड़ी बहन मंजू कपूर और जीजा अनिल कपूर ने रामनगर स्थित होटल में पत्रकार वार्ता कर विधायक पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनकी संपत्ति हड़पने को आरोप लगाया।न्यायालय के पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश देने के पांच दिन बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किया है।कहा कि विधायक के प्रभाव के कारण ही पुलिस ने मुकदमादर्ज नहीं किया है।
अगस्त को एडीजी ने एसीजेएम के निर्णय की पुष्टि करते हुए विधायक आदि के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश पृलिस को दिए थे। पांच दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है।
प्रेसवार्ता में दिल्ली निवासी विधायक की बहन मंजू कपूर के पति अनिल कपूर ने बताया कि विधायक ने उनकी पत्नी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी सम्पत्ति हुडप ली है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन से न्याय न मिलने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वह तत्काल मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि विधायक उन्हें लगातार डरा रहे हैं। वह लगातार न्यायालय व उच्च अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इस दौरान विधायक की बड़ी बहन मंजू कपूर ने भी छोटे भाई प्रदीप बत्रा पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित परिवार आहत है।
