उत्तराखंड (गोपेश्वर)11 अगस्त 2024: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर चमोली में भी मारपीट करने का मामला दर्ज हो गया है। आरोपी मौजूदा दौर में अल्मोड़ा जेल में बंद है।
चमोली जेल में रहते हुए पुलकित आर्य पर डिप्टी जेलर और जेल स्टाफ से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। इस मामले में जान से मारने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया ।पुलकित को घटना के तत्काल बाद अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया। चमोली कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 20 जूलाई को जिला कारागार के डिप्टी जेलर त्रिलोक आर्य ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 19जुलाई को जेल में नियमानुसार सभी कैदियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान जेल में बंद पुलकित आर्य ने उनके और जेल स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोपी पुलकित ने जान से मारने की धमकी दी। अंकिता हत्याकांड के कुछ समय बाद पुलकित आर्य को चमोली के पुरसाड़ी जेल में रखा गया था। पुरसाड़ी जेल से ही पुलकित को कोटद्वार पेशी पर ले जाया जा रहा था। जुलाई में कोर्ट में पेश करने के बाद पुलकित को पुरसाड़ी कारागार लाया जा रहां था। कारागार के बाहर तलाशी के दौरान उसने डिप्टी जेलर के साथ ही जेल स्टाफ के साथ हाथापाई कर दी थी।जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य के अनुसार कारागार में बंदियों को कोई भी सामान अपने साथ बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं है।पूलकित सामान को अपने साथ ले जाने लगा।रोके जाने पर उसने हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पुलकित आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे अल्मोड़ा जेल शिफ्ट किया गया।पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने भी कार्रवाई की पृष्टि की है। बताते चलें कि ऋषिकेश के निकट वनंतरा रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रिजोर्ट मालिक पुलकित आर्य जेल में बंद हैं।
