उत्तराखंड (देहरादून) 10 अगस्त 2024: मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के मेघ बरसने का क्रम जारी है। रोजाना हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हैं। शुक्रवार को भी बाद मेघ गरजे भी और दो-तीन दौर बरसे भी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की सूचना है। सावन के मेघ बरसने का यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम गति की बारिश होगी। देहरादून,उत्तरकाशी, टिहरी, चंपावतव ऊधमसिंहनगर जनपद में कहीं-कहीं अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। अन्य जगह हल्की से मध्यम गतिकी बारिश होगी।
इसी तरह राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में आसमान में आशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बाद में हल्की से मध्यमगति की बारिश या एक-दो दौर तेज बारिश हो सकती है।
