उत्तराखंड (देहरादून) 10 अगस्त 2024: शुक्रवार को रायपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हायर सेन्टर रेफर किया गया है। हादसे के बाद यूटिलिटी वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रायपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
रायपुर पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि सहस्त्रधारा, रायपुर रोड पर स्कूटी सवार और युटिलिट वाहन की टक्कर हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस बल त्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि दोपहर में अक्षित भट्ट (16) पुत्र शिव प्रसाद भट्ट निवासी शिव शक्ति पंचायती मंदिर बालावाला अपने दोस्त रिक्षित कुकरेती (16) पुत्र रितेश कुकरेती निवासी बालावाला के साथ स्कटी से अपने स्कूल न्यू दून ब्लॉसम सहस्त्रधारा रोड से घर जा रहे था। तभी दो नाली शिव मंदिर के पास उनकी स्कूटी एक यूटिलिटी से टकरा गई। टक्कर से अक्षित भट्ट और रिक्षित कुकरेती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अक्षित भट्ट को मृत घोषित कर दिया। जबकि, रक्षित कुकरेती की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।
यूटिलिटी वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
