उत्तराखंड (देहरादून) 7 अगस्त 2024: अवैध खनन की मिली शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की टीम ने सौंग नदी में छापेमारी की । इस दौरान नदी में अवैध खनन करते दो जेसीबी और डंपर को पकड़ा गया। जिन्हें सीज कर दिया गया इस दौरान टीम को देखकर कई ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले भाग गए। जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में सोमवार रात करीब 11.30 बजे फतेहपुर स्थित सौंग नदी में छापेमारी की। टीम को अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। इस दौरान टीम ने नदी से खनन करते दो जेसीबी और खनन भरते एक डंपर को मौके से पकड लिया। जिन्हें टीम ने सीज कर दिया है। जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया सोमवार रात को अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई में सत्यम पाल व विशाल पाल की जेसीबी को सीज कर दिया गया।
