उत्तराखंड (देहरादून)7 अगस्त 2024: थाना पटेलनगर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितं के पास से लूटा गया सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत कर्ता शिवशंकर शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी गांव नाह थाना दादो जिला अलीगढ़ यूपी ने थाना पटेलनगर में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह अपने ट्र्क के अन्दर सोये थे तभी अचानक देर रात में दो लड़के ट्रक की दोनों तरफ से ऊपर चढ़े और उनमें से एक ने उनकी कनपट्टी पर तमंचा लगाकर धमकाते हुए उनका मोबाइल, पैसे व नगदी लूट लिया और दोनों मौंके से फरार हो गये।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज का आवलोकन कर आरोपित के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि वह मण्डी चौक पर सब्जी मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड के पास कुछ अन्य लड़कों के साथ बैठे हैं। जिस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। जिस पर स्कूटी सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया पूछताछ करने पर आरोपितों ने ट्रक ड्राइवर के साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपितों पास से लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ती के लिये ही उक्त घटना कोअंजाम दिया गया था।
आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपनी पहचान महेश अधिकारी पुत्र राम सिंह अधिकारी निवासी काली मंदिर के पास लेन नं-2 बंजारावाला, मनीष पुत्र उदय सिंह राणा निवासी मेहूवाला माफी, गैस गोदाम रोड और शोएब पुत्र मुर्सलीन निवासी मेहवाला माफी चंदाताल नूर बस्ती थाना पटेल नगर के रूप में दी।
