उत्तराखंड (हरिद्वार) 09 नवंबर 2026: रुड़की में सोमवार देर रात देर रात श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी और का माहौल हो गया था। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की लपेट देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी शख्स में दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद रात की सांस ली गई, गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक फायर स्टेशन रुड़की को यानी मोबाइल डाटा टर्मिनल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गंगनहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय चौक के पास स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में भीषण आग लगी हुई है। कार्यालय से काफी मात्रा में घना धुआं निकल रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल दमकल कर्मियों की टीम टर्नआउट मिनी प्रेशर वैन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर टीम ने देखा कि प्रथम तल स्थित कार्यालय में भीषण आग और घना धुआं निकल रहा है। इसके बाद अग्निशमन दल द्वारा तत्काल होज रील के माध्यम से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, आग की लपटे देखते हुए दमकल कर्मियों ने अतिरिक्त अग्निशमन वाहन फायर टेंडर की मांग की।