उत्तराखंड (कोटद्वार) 17 अगस्त 2026: आनलाइन गेमिंग में अधिक पैसा लगाने के चक्कर में एक युवक ने अपने ही घर में चोरी कर दी। उसने अपने शौक को पूरा करने के लिए लाखों के जेवर चुरा लिए। बाद में ऐसा माहौल बनाया कि पुलिस को भी चोरी का पर्दाफाश करने में 15 दिन लग गए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पदमपुर निवासी मनमोहन सिंह 31 जुलाई की रात परिवार के साथ अपने एक मित्र की सेवानिवृत्ति की पार्टी में गए थे। रात करीब सवा 10 बजे जब वे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से सोने के कुंडल, झुमके, चेन सहित लाखों के जेवरात गायब थे। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय बेटे अमन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। पता चला कि वह आनलाइन गेमिंग का शौकीन है।
